Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल में फिर लिफ्ट खराब, मरीज-परिजन फंसे

मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि नियमित मेंटेनेंस की कमी के कारण ही ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं

26 Mar 2026

आरजी कर अस्पताल में फिर लिफ्ट खराब, मरीज-परिजन फंसे

कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लिफ्ट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना के बाद यह मुद्दा और भी गंभीर हो गया है। बीते शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर की एक लिफ्ट की चपेट में आने से अपने बेटे का इलाज कराने आए युवक अरूप बंद्योपाध्याय की मौत हो गई थी। उस घटना के महज पांच दिन बाद ही अस्पताल में फिर से लगातार दो लिफ्ट खराब होने की घटना सामने आई है, जिससे मरीजों के परिजन और अस्पताल कर्मियों के बीच दहशत फैल गई है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:52 बजे कैजुअल्टी ब्लॉक की तीसरी मंजिल से नीचे आते समय एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई और दूसरी व तीसरी मंजिल के बीच अटक गई। उस समय लिफ्ट में चेस्ट मेडिसिन विभाग से आए एक मरीज और उसके परिवार के छह सदस्य मौजूद थे, जो ग्राउंड फ्लोर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। अचानक लिफ्ट रुक जाने से अंदर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। काफी कोशिशों के बाद लिफ्ट को पहली मंजिल तक लाया गया, लेकिन उसका दरवाजा नहीं खुला।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इससे कुछ घंटे पहले, मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे, अकादमिक भवन में भी इसी तरह की घटना हुई। प्रिंसिपल के कार्यालय से नीचे उतरते समय एक अन्य लिफ्ट अचानक खराब हो गई, जिसमें एक लिफ्टमैन फंस गया था।
हालांकि शुक्रवार की तरह इस बार कोई दुखद हादसा नहीं हुआ। दोनों मामलों में लंबे प्रयास के बाद सीआईएसएफ कर्मियों और इंजीनियरों की मदद से लिफ्ट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी की तबीयत गंभीर नहीं हुई, फिर भी इस घटना से अस्पताल परिसर में तनाव और चिंता का माहौल बन गया है।
अरूप बंद्योपाध्याय की मौत की घटना ने पहले ही पूरे राज्य में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी थी। ऐसे में राज्य के सबसे व्यस्त अस्पतालों में से एक आर. जी. कर में बार-बार लिफ्ट खराब होने की घटनाओं ने रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि नियमित मेंटेनेंस की कमी के कारण ही ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।
अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है, लेकिन अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की चिंता फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर अस्पताल में फिर लिफ्ट खराब, मरीज-परिजन फंसे
मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि नियमित मेंटेनेंस की कमी के कारण ही ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News